HomeUttarakhandNainitalशादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, सेना का जवान गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, सेना का जवान गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | अल्मोड़ा के लमगड़ा की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सैनिक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी से मुकर गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि बीते 25 जनवरी को युवती ने लमगड़ा थाने में तहरीर दी थी। उसके आरोपी सेना का जवान विकास नेगी (26) निवासी नयाबाद, छड़ायल, हल्द्वानी, नैनीताल से उसकी दोस्ती हुई। उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 417 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामला महिला थाने को हस्तांतरित हुआ। बीते मंगलवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments