Almora News : तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस के स्थानान्तरित किये जाने की खिलाफत, व्यापार मंडल ने दिया धरना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस के नगर से दूर स्थानान्तरित किए जाने के बजाए व्यापक जन हित को देखते हुए यथा स्थान पर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस के नगर से दूर स्थानान्तरित किए जाने के बजाए व्यापक जन हित को देखते हुए यथा स्थान पर बनाये रखने की मांग को लेकर व्यापार मंडल की ओर से यहां कलेक्ट्रेट परिसर में धरना—प्रदर्शन किया गया।

व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा स्थानीय तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस को यथा स्थान पर बने रहने के लिए प्रातः 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया। जिलाधिकारी से निवेदन किया गया कि स्थानीय तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस को पुरानी कलेक्ट्रेट में ही बने रहने दिया जाए। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा की कलेक्ट्रेट के पांडेखोला स्थित जजी परिसर में स्थानान्तरित होने के बाद से जनता और वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

अल्मोड़ा का प्राचीन बाजार भी सूना हो गया है। व्यापारियों को भी काफी दिक्कत हो रही है। दूर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण जनमानस को भी बहुत तकलीफ हो रही है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों के बीच इस बात पर भी चर्चा हुई की तहसील को यहां से स्थानान्तरित होने से रोकने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी।

धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, वरिष्ठ व्यापारी दीप सिंह डांगी, पूर्व सचिव दीप जोशी, रेड क्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, शहजाद कश्मीरी, दर्शन रावत, पवन साह, प्रीति बिष्ट, बलवंत राणा, चंदन बहुगुणा, संजय मेहरा, मो. बिलाल, अभय साह, मनोज वर्मा, दीपक नायक, हिमांशु जोशी, रोहित जोशी,आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *