HomeUttarakhandBageshwarत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिए बीडी पांडे कैंपस में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम तथा जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। पीठासीन निर्देश पुस्तिका का भली—भांति अध्ययन करें। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पीठासीन अधिकारियों का अहम रोल होता है। जो भी शंकाएं हैं उनका यहीं पर समाधान कर लें।

मास्टर ट्रेनर डा. राजीव जोशी, दीप चंद्र जोशी तथा हरीश रावल ने उन्हें कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तथा मतपत्र, मतपेटी से होगा। मतदान के व्यवहारिक प्रशिक्षण में मतपत्र को फोल्ड करने, मतपेटी खोलने, बंद करने तथा सील करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर नोडल प्रशिक्षण गजेंद सिंह सौन, नोडल कार्मिक संगीता आर्या समेत 280 पीठासीन, 280 मतदान अधिकारी प्रथम, छह जोनल तथा 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 589 मतदान अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments