HomeUttarakhandNainitalकाठगोदाम से चल सकती है अयोध्या के लिए ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अजय...

काठगोदाम से चल सकती है अयोध्या के लिए ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लिखा पत्र

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किया जाने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है। यह भी अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं दर्शन के लिए अयोध्या जाते है।

ट्रेन न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही काठगोदाम कुमाऊं का प्रवेश द्वार है, यहां पर दूर-दूर पर्वतीय क्षेत्रों से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगों को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहां से लगातार लोगों का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है। लिहाजा केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments