HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कल मतगणना के दिन बदला रहेगा शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी : कल मतगणना के दिन बदला रहेगा शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

हल्द्वानी | कल शनिवार 25 जनवरी को मतगणना होगी। इस दौरान सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्ति तक यातायात/डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एमबी डिग्री कॉलेज के सामने नैनीताल रोड पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

▪️ नगर निकाय निर्वाचन-2024/2025 मतगणना के दृष्टिगत समस्त प्रकार के भारी वाहन दिनांक 25.01.2025 प्रातः 7 बजे तक हल्द्वानी शहर क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे। 7 बजे से नैनीताल रोड में तिकोनिया से हाइडिल तिराहा तक और हाइडिल तिराहा से तिकोनिया तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

रोडवेज/सिटी/अन्य बसों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

▪️ पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी शहर को आने वाली समस्त प्रकार की बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया से सीधा रोडवेज तक आ सकेंगी।
▪️ हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त प्रकार की बसें- आवश्यकता पड़ने पर रोडवेज पूर्वी गेट से बनभूलपुरा गोलापुल होते हुए गोलापार से नारीमन तिराहा से पर्वतीय क्षेत्र को जाऐंगी।
▪️ रामपुर रोड, बरेली रोड से आने वाली समस्त वोल्वो बसें 7 बजे से टीपी नगर से होण्डा शोरूम तक आ सकेंगी। अथवा तीनपानी से गोलापार होकर काठगोदाम तक जा सकेंगी।

निम्न स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों हेतु जीरो जोन रहेगा।

▪️ एमबी डिग्री कॉलेज तिराहा से दुर्गा सिटी सेंटर से कुल्यालपुरा चौराहा से दुनहरिया तिराहा तक।
▪️ महारानी होटल कट से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए दुनहरिया तिराहा और कुल्यालपुरा चौराहा तक।
▪️ दुनहरिया तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तिराहा और कुल्यालपुरा तिराहा तक।
▪️ दोपहिया तिपहिया और चार पहिया वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान – जीरो जोन क्षेत्र को छोड़कर समस्त छोटे वाहन यथावत चलते रहेंगे।

पार्किंग व्यवस्था – मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों, मीडिया बंधुओं, सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं/उम्मीदवारों व उनके कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग एमबी इंटर कॉलेज मैदान में रहेगी।

उत्तराखंड : सुबह-सुबह दो बार भूकंप के झटके

उत्तराखंड निकाय चुनाव में 66 फीसदी मतदान, कल होगी मतगणना

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments