✒️ सीवर लाइन कार्य के चलते मार्ग में ठप था आवागमन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लंबे समय से बंद चल रहे नगर के जाखनदेवी मोटरमार्ग में अब यातायात सुचारू हो गया है। सीवर लाइन के कार्य के चलते कुछ सप्ताह पूर्व से इस सड़क पर आवागमन ठप चल रहा था और नगर की वन—वे व्यवस्था भी बदली—बदली थी। अब समस्या दूर हो गई है।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता संजीव वर्मा ने जानकारी दी है कि माल रोड अल्मोड़ा में शिखर तिराहे से जाखनदेवी क्षेत्र तक सीवर जलोत्सरण के तृतीय भाग—ए का कार्य किया जा रहा था। जिस कारण सड़क पर यातायात प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने बताया कि अब यह कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद अब मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है।