HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पालिका द्वारा लागू किये गये यूजर चार्ज के विरोध...

Almora News : पालिका द्वारा लागू किये गये यूजर चार्ज के विरोध में उतरा व्यापार मंडल, तीव्र विरोध की चेतावनी

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

नगर व्यापार मंडल की की बैठक में पालिका द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज का तीव्र विरोध दर्ज करते हुए इसे व्यापारियों और आम जनता का उत्पीड़न करार दिया गया है यहां रघुनाथ मंदिर के निकट हुई बैठक में मुमताज कश्मीरी ने कहा कि पूर्व में भी तमाम चार्ज होने के बावजूद कोई भी सुविधा नगर पालिका द्वारा नही दी जा रही है। दीप जोशी ने कहा कि विगत कई सालों से नगर पालिका द्वारा अपने आय के स्रोत बढ़ाये जा रहे हैं और वसूली के नाम पर व्यापारियों के आर्थिक बोझ को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। त्रिलोचन जोशी ने कहा कि पालिका ने ऐसा निर्णय लेने से पहले जन प्रतिनिधियों से कतई भी विचार विमर्श नही किया इसलिए इसका विरोध होना चाहिए। जया शाह ने कहा कि नगर में महिला शौचालयों की भारी कमी है। ऐसी स्थिति में पालिका को यूजर चार्ज थोपने का कोई हक नही है। अजीत कार्की ने कहा कि पालिका का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा और इसकी पुरजोर खिलाफत होगी। हरीश जोशी ने चेतावनी दी कि यदि यूजर चार्ज जबरन थोपा गया तो बाजार बंदी, चक्काजाम जैसी कार्रवाई होगी। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने सभी व्यापारियों से यूजर चार्ज नही देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि पालिका ने जबरदस्ती की तो व्यापारी अन्य चार्ज भी नही देंगे। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, अभय साह, प्रशांत साह, जया साह, मुमताज साह, गिरजाशंकर, दिनेश चंद्र मठपाल, दीप जोशी, मो. अख्तर खान, देवेंद्र वर्मा, भगवान जोशी, मनोज जड़ौत, मो. नौशाद, मनोज नाथ गोस्वामी, पीतांबर जोशी, विकास कनौजिया, किशन गुरूरानी, किरन साह, पवन वर्मा, बलवंत सिंह राणा, पवन शौर्य, त्रिलोचन जोशी, राजेश साह, कमल त्रिवेदी, दीपक नायक, डाॅ. के बतरा, अमित वर्मा, संजय वर्मा, सूरज साह, हेमंत रावत, दीपक वर्मा, गोपाल सिंह चम्याल, दानिश खान, चंद्रकिरण सिंह, सुनील साह, अजीत सिंह कार्की, ज्योति कपूर, मौ. जीशान, आसिफ खान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments