HomeAccidentनैनीताल-कालाढूंगी रोड पर पर्यटकों की कार हाईवे पर पलटी, आठ घायल

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर पर्यटकों की कार हाईवे पर पलटी, आठ घायल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

Haldwani News | नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास नैनीताल से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को कालाढूंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी पर्यटक नैनीताल से दिल्ली से जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी अर्टिगा कार संख्या HR51CE1024 का ब्रेक फेल हो गया। इस वजह से ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया है और कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता, कांस्टेबल मनीष कुमार और राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे दबे पर्यटकों को बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल सभी लोगों को अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाय, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर पर्यटकों की कार हाईवे पर पलटी, आठ घायल

हादसे में घायल लोग के नाम :

1- दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
2- अंबिका शर्मा (पुत्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
3- रचित शर्मा (पुत्र शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
4- अमित शर्मा (पुत्र रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
5- पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
6- हेमा शर्मा (पत्नी विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
7- कार्तिक शर्मा (पुत्र विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
8- जीतराम (पुत्र ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments