HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : 1192 नए मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की...

कोरोना ब्रेकिंग : 1192 नए मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 37139, चारों मैदानी जिले आज भी आगे रहे, 13 लोगों ने दम भी तोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। उत्तराखंड में आज भी कोरोना एक हजार से आगे ही रहा। आज कुल 1192 कोरोना के नए मरीज सामने आए। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 37139 लोगों में कोरोना का संक्रमण पुष्ट हो चुका है। आज 533 लोग कोरोना को पराजित करके अपने घरों को भी लौटे। अभी प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 11714 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। आज प्रदेश में 13 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा जिसमें 31 से 75 आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौते एम्स ऋषिकेश में हुईं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्र मण से मरने वालोें की संख्या 460 पहुंच गई है।


आज सबसे ज्यादा 430 नए मामले प्रदेश की राजधानी देहरादून में सामने आए। नैनीताल में 203 और हरिद्वार में 149 नए केस सामने आए। यूएस नगर में 117 केस आए हैं। चमोली में 67, पौड़ी में 52, पिथौरागढ़ में 49, उत्तरकाशी में 39, अल्मोड़ा में 30, टिहरी में 19, रुद्रप्रयाग में 15, बागेश्वर में 13 और चंपावत में नौ मामले दर्ज किए गए हैं।


आज एम्स ऋषिकेश में आठ, दून मेडिकल कालेज में 1,महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून में 1,बेस हास्पिटल श्रीनगर में एक और एसटीएच हल्द्वानी में दो मरीजों ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments