HomeUttarakhandAlmoraअपना ख्याल रखें : अल्मोड़ा में 49 लोगों को हुआ कोरोना, मौतों...

अपना ख्याल रखें : अल्मोड़ा में 49 लोगों को हुआ कोरोना, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 04, पढ़िये पूरी ख़बर…..

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

जनपद को फिलहाल कोरोना संक्रमण से राहत मिलती नही दिख रही है। आज बृहस्पतिवार को जहां 49 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं एक की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। संक्रमितों में नगर क्षेत्र से एक चिकित्साधिकारी सहित कुल 16 लोग शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संक्रमित हुए लोगों में 11 चौखुटिया, ताड़ीखेत 03, लमगड़ा 04, भैंसियाछाना 03, ताकुला 01 तथा भिकियासेन ब्लॉक से 11 केस आये हैं। 16 केस अल्मोड़ा लोकल के हैं। संक्रमित हुए लोग एनटीडी, चौघानपाटा, टम्टा मोहल्ला, बख, कारखाना बाज़ार आदि स्थानों के हैं। जिनमे एक डॉक्टर (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) भी शामिल है।
ज्ञात रहे कि जनपद में अब तक 1080 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 833 स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 243 है। अब तक यहां कोरोना से 4 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में आज मिले कोरोना पॉजिटिवों में एक व्यापारी की पत्नी व हाई रिस्क कांटेक्ट में आए लोग शामिल हैं। इसके बावजूद संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों में ऐसे भी हैं, जो अज्ञात कारणों के चलते पॉजिटिव आ गये हैं। इन हालातों में प्रशासन द्वारा लगातार विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments