HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: कोरोना वैक्सिनेशन से पहले बागेश्वर में हुई आज सबसे बड़ी...

बागेश्वर ब्रेकिंग: कोरोना वैक्सिनेशन से पहले बागेश्वर में हुई आज सबसे बड़ी रिहर्सल

बागेश्वर। दूसरे चरण के ड्राई रन प्रक्रिया के तहत बागेश्वर जिले में भी आज 10 जगहों पर कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन शुरू किया गया। वैक्सीन ड्राई रन किए जाने को लेकर बीते दिनों बागेश्वर जिला प्रशासन ने इसकी रणनीति बनाने के लिए एक बैठक की थी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बागेश्वर जिला मुख्यालय में वैक्सीन का ड्राई रन जिला अस्पताल तथा सीेएमओ ऑफिस में आयोजित किया जा रहा है। जिले में दस सेंटरों पर 25-25 लोगों को ड्राई रन के लिए शामिल किया गया है। मिल रहीं जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कोरोनावायरस ड्राई रन के लिए सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।

स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले चरण में कोरोनावायरस का वैक्सीन डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मी पुलिस, सफाई कर्मी, सेना व अर्धसैनिक बलों समेत अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया जाएगा।

वैक्सीन देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू कर लिया गया है। जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा व सीएमओ डा. बीडी जोशी ने वैक्सिनेशन केंद्र बैजनाथ एवं कंधार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं कई लोग उत्सुकतावश हॉस्पिटल में पहुंच कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी लेने लगे ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments