सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा त्योहार के मौके पर बढ़ती लापरवाही भारी भी पड़ सकती है। जहां प्रदेश में रोज कोरोना से मौतें हो रही हैं और तमाम लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आ रही है, वहीं अल्मोड़ा जनपद के हाल भी इससे कुछ जुदा नही हैं। यह बात अलग है कि अब लोग कोरोना को लेकर पहले से बहुत कम गम्भीर दिखाई दे रहे हैं। आज यहां 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कारोना संक्रमितों का आंकड़ा भी जनपद में 2 हजार पार कर चुका है। अब तक यहां कुल 2183 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार की रिपार्ट बता रही है कि ब्लॉक ताड़ीखेत में 14, धौलादेवी में 05, सल्ट 03, भिकियासैंण और चौखुटिया 1-1 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं नगर क्षेत्र में 8 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमे 4 स्टेट बैंक अल्मोड़ा के कर्मचारी भी शामिल हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।