HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में कोरोना धमाका, आज मिले 43 केसों के...

ब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में कोरोना धमाका, आज मिले 43 केसों के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 1985

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ बुलेटिन आज ढाई बजे ही जारी कर दिया गया। बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 43 कोरोना के नए केस डिटेक्ट किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले अल्मोड़ा में आए हैं। यहां 14 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। इनमें से 11 दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं जबकि तीन की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। टिहरी में नौ मामले सामने आए हैं। इनमें से 6 पुणे, दो मुंबई और एक लुधियाना से लौटे प्रवासी है। देहरादून में आज आठ मामले डिटेक्ट किए गए हैं। इनमें से 4 दिल्ली, एक बिहार से आए प्रवासी है। जबकि दो हेल्थ वर्कर व एक स्थानीय व्यक्ति की भी कोरोना सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल में भी आज आठ मामले सामने आए हैं। इनमें से 6 दिल्ली, 1 गाजियाबाद और एक मुंबई से लौटा प्रवासी है। रुद्रप्रयाग में हाल में कोरोना पाजिटिवों के संपर्क में आए दो लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला है। पौड़ी में मुरादाबाद से लौटा एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया है। उत्तरकाशी में दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। आज 14 पेशेंट डिस्चार्ज भी हुए हैं। इनमें से 11 देहरादून से और 3 चमोली से हैं। प्रदेश में अब कटेंनमेंट जोनों की संख्या 86 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 1985 हो गई है। जबकि प्रदेश में कुल एक्टिव केस 717 हैं।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments