देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 31 नए मामले सामने आये है जबकि 41 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। आज एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 330 पहुंच गई है।
ADVERTISEMENTS
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 4 पिथौरागढ़ में 1 चमोली में 4 उधम सिंह नगर में 2 बागेश्वर में 7 रुद्रप्रयाग में 2 उत्तरकाशी में 3 नैनीताल में 1 अल्मोड़ा में 3 चंपावत में 2 पौड़ी गढ़वाल में 2 टिहरी गढ़वाल में 0 हरिद्वार में 0
राज्य में अबतक कोरोना के आंकड़ों की कुल संख्या 342637 पहुंच गई है जिसमें से 328885 मरीजों ने जंग जीत ली हैं, 6049 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं, 7373 संक्रमित की मौत हो चुकी है।