ब्रेकिंग : कोरोना के 530 नए मरीज, 5 ने तोड़ा दम, जानें अपने जिले का हाल

0

देहरादून। आज प्रदेश में 530 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। जबकि 5 लोगों ने प्रदेशभर में कोरोना के कारण दम तोड़ा। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 73527 जबकि कोरोना के कारण दम तोड़ने वालों की संख्या 1201 तक जा पहुंची है। आज प्रदेश भर से 391 लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद घर भेजा गया। इस प्रकार प्रदेश में अभी 4812 लोग अलग-अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

आज देहरादून में 168, पिथौरागढ़ में 25, पौड़ी में 40, हरिद्वार में 43, नैनीताल में 69, चमोली में 38, उधम सिंह नगर में 33, अल्मोड़ा में 22, टिहरी में 11, बागेश्वर में 8, चंपावत में 45, उत्तरकाशी में 8,रुद्रप्रयाग में 20 लोग कोरोना सं​क्रमित पाए गए।

आज एचबीएन बेस हॉस्पिटल में एक, एम्स ऋषिकेश में एक, मैक्स हॉस्पिटल में एक, पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में एक, चंपावत जिला चिकित्सालय में एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS