सीएनई रिपोर्ट, बागेश्वर
बागेश्वर जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ चढ़ते जा रहा है। आज जिले में 43 नये पाॅजिटिव केस आए हैं। आज 4 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज जांच के लिए 577 सैंपल भेजे गये। जिले से अब तक कुल 68,107 सैंपल भेजे जा चुके हैं, इनमें से 1666 मामले कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इन पाॅजिटिव केसों में से 1456 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज हो चुके हैं। शेष 210 संक्रमित मरीजो में से 71 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। शेष 139 घर में आईसोलशन में हैं। कोरोना से जिले में अब तक 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।