HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : दो आर्मी आफीशियल भी कोरोना पॉजिटिव मिले, कुमाऊं की...

ब्रेकिंग न्यूज : दो आर्मी आफीशियल भी कोरोना पॉजिटिव मिले, कुमाऊं की रिपोर्ट फिलहाल निल, टिहरी में 21 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 1759

देहरादून। स्वस्थ्य विभाग का दोपहर बाद जारी होने वाला हैल्थ बुलेटिन आ गया है। आज 35 कोरोना पाजिटिव केस डिटेक्ट किए गए हैं। आज 76 कोरोना पेशेंंट्स को ठीक हो जाने पर घर भेजा गया। सबसे ज्यादा मरीज आज टिहरी में पाए गए। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल व पिथौरागढ़ के किसी भी सेंपल की जांच रिपोर्ट इसमें शामिल नहीं है। इसके साथ कोरोना संक्रमितों का प्रदेश में आंकड़ा 1759 हो गया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

टिहरी में आज सबसे ज्यादा 22 केस सामने आए हें। इनमें से आठ पुणे से, 6 गाजियाबाद से, 4 केरल से आए व चार स्थानीय लोग शमिल हैं। देहरादून में आज सात केस सामने आए हैं। इनमें यूपी से आए दो, मुंबई से आया एक, दो आर्मी आफीशियल और दो लेागों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चमोली में तीन केस सामने आए हैं।

इनमें से दो दिल्ली से और एक मुंबई से लौटा प्रवासी है। उत्तरकाशी में दो केस सामने आए हैं। दोनों मुंबई से लौटे लोग हैं। रुद्रप्रयाग में एक स्थानीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाजिटिव पाई गई है। आज डिस्चार्ज किए गए मरीजों में टिहरी से 49, देहरादून से 11, हरिद्वार व बागेश्वर से आठ— आठ मरीज शामिल हैं। प्रदेश में 68 कटेंमेंट जोन हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 21 लोगों की मौतें हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments