HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में आज 24 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, नगर के विभिन्न...

अल्मोड़ा में आज 24 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, नगर के विभिन्न मोहल्लों से भी मिले संक्रमित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज जनपद में 24 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार को नगर के कसारदेवी, खत्याड़ी, राजपुरा, थाना बाजार व पोखरखाली से कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अतिरिक्त 10 चौखुटिया, 03 स्याल्दे ब्लॉक, 02 भिकियासेंन से संक्रकित मिले हैं। साथ ही 1-1 केस लमगड़ा, भैंसियाछाना और ताकुला ब्लॉक के हैं। ज्ञात रहे कि अब तक कुल 939 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से स्वास्थ्य लाभ करने वालों का भी बेहतरीन आंकड़ा रहा है। वर्तमान में कुल 323 एक्टिव केस जनपद में बताए जा रहे हैं। इधर जिला प्रशासन की ओर से लगातार आम नागरिकों से आवश्यक सावधारिनयां बरतने की हिदायत दी जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि कोविड—19 की गाइड लाइन्स का पालन करें तथा अनावश्यक कार्यों से बाजार निकलने से बचने का प्रयास करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments