HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कल 09 थे, आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना...

Almora News : कल 09 थे, आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, अल्मोड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार 190

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कोरोना वैक्सीन कब आयेगी यह तो पता नही, लेकिन यहां संक्रमण लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जनपद की यदि बात करें तो यहां कोरोना का ग्राफ कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। आज यहां 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है, जबकि गत दिवस 9 लोग संक्रमित हुए थे। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार 190 पहुंच चुका है। हालांकि स्वस्थ होने वालों की भी अच्छी-खासी तादात है इसके बावजूद संक्रमण का बने रहना चिंता में डालता है। आज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश की यदि बात करें तो रोजाना बहुत से लोग संक्रमण के चलते अपनी जान भी गंवा रहे हैं। अतएव जरूरी है कि अब भी कोविड से स्वयं को बचाने के लिए जरूरी एतिहियात बरतने ही चाहिए। आज की रिपोर्ट बता रही है कि चैखुटिया में 04, ताड़ीखेत 03, सल्ट 02, स्याल्दे 02 तथा 04 कोरोना संक्रमित अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments