HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा : एक वीडीओ और पुलिस कर्मी सहित कुल...

Big Breaking : अल्मोड़ा : एक वीडीओ और पुलिस कर्मी सहित कुल 13 संक्रमित, पढ़िये पूरी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सहित देश भर में तेजी से चल रही अनलॉक प्रक्रिया के बीच चिंताजनक बात यह है कि अब भी जनपद में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। आज 13 कोरोना पॉजिटिवों की पुष्टि हुई है। जिसकी विभिन्न स्तरों पर पुष्टि कर ली गई है।
बता दें कि इन कोरोना संक्रमितों की आयु 02 से 70 वर्ष है। यानी साफ हो चुका है कि कोरोना हर आयु वर्ग के लोगों को अपना निशाना बना रहा है। धौलादेवी ब्लॉक से तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह तीनों पुरूषों की आयु क्रमश: 18, 68 और 70 वर्ष है। तीनों पूर्व से ही हाई रिस्क कांटेक्ट में थे। रानीखेत में एक 31 वर्षीय महिला तथा भैसियाछाना ब्लॉक में एक 32 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिवों में 02 वर्ष के नन्हे बालक से लेकर 70 साल की वृद्धा तक शामिल है। सल्ट ब्लाक में सर्वाधिक 7 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें तीन महिलाएं व तीन पुरूष हैं तथा एक 02 साल का बच्चा भी संक्रमित है। वहीं हवालबाग में 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा धौलादेवी ब्लॉक में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनकी आयु क्रमश: 18, 68 और 70 साल है। रानीखेत में एक 31 साल की महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संक्रमितों में एक पुलिस विभाग से सम्बद्ध है तथा एक ग्राम विकास अधिकारी भी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments