HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: आ गया है झूठे फरेबी राजनैतिक दलों को सबक सिखाने...

हल्द्वानी न्यूज: आ गया है झूठे फरेबी राजनैतिक दलों को सबक सिखाने का समय: यूकेडी युवा

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रान्ति दल के युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक कुसुमखेड़ा स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के पार्षद रवि बाल्मीकि उपस्थित थे। इस अवसर पर उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार एवं प्रचार प्रसार पर चर्चा हुई। युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव उत्तम बिष्ट ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी ओर युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से सत्ता में रहने वाले दल युवाओं को छल रहे हैं, इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बोहरा ने कहा कि उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बहुत बुरी दशा में हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिससे लोगों को इलाज के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रचार सचिव मनोज सिंह नेगी ने कहा कि हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता युवा प्रकोष्ठ कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि कोटाबाग क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड न होने से वहा के लोगों को हल्द्वानी ओर रामनगर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कोटाबाग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रवि बाल्मीकि ने कहा कि युवाओं को आज उत्तराखण्ड क्रॉन्ति दल से जुड़ने की जरूरत है। जिससे उत्तराखण्ड को एक नई दिशा दी जा सके। इस अवसर पर युवाओं का आव्हान करते हुए मुख्य अतिथि भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि आज 20 सालों से जो उत्तराखंड की दशा सत्तासीन पार्टियों द्वारा कर दी गई है और बड़े बड़े बयानों में एक दूसरे को बहस के लिए चुनौती देते फिर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाने का वक्त आ गया है। वास्तविकता के धरातल पर आज भी सड़को में गड्ढे स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और बीजेपी के सभी पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्रियों तथा बड़े नेताओं एवं बहस करने को आतुर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को खुलेआम उत्तराखंड के किसी भी विषय पर और किसी भी प्लेटफार्म पर बहस उनसे बहस करने की वे चुनौती देते हैं। इससे जनता को उनकी हकीकत पता चल जाएगी। इस अवसर पर हेम चंद्र जोशी, कैलाश नेगी, गर्वित जोशी, विपुल जोशी, अक्षय कुमार, मनोज कांडपाल, आनंद सिंह बोरा, राहुल नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट व केवलानंद जोशी आदि उपस्थित थे।

पिथौरागढ़, बिन ब्याहे हास्पिटल के बाथरूम में मां बनी नाबालिग, ऐसे खुला राज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments