
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2021-22 की सेमेस्टर परीक्षा की समय सारिणी संशोधित की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवीन समय सारिणी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में दी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि कुलपति की अनुमति से विश्वविद्यालय द्वारा 14 मई 2022 को प्रस्तावित शैक्षिक सत्र 2021-22 की बीएससी प्रथम सेमेस्टर, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है। यह परीक्षा अब 23 मई 2022 को आयोजित होगी।