HomeBreaking Newsरामनगर ब्रेकिंग : कार्बेट के बिजरानी जोन में शावकों के साथ घूम...

रामनगर ब्रेकिंग : कार्बेट के बिजरानी जोन में शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने दो महिलाओं पर बोला हमला, अफसरों ने की जंगल में न जाने की चेतावनी जारी

रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क क बिजरानी जोन में दो शावकों के साथ विचर रही बाघिन ने आज घास काटने गई दो महिलाओं को घायल कर दिया। इससे पूर्व भी यह बाघिन दो वन कर्मचारियों को हमला करके घायल कर चुकी हैं। कार्बेट प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रवासियों को आगाह किया है कि जब तक शावकों के साथ बाघिन की मूवमेंट इस क्षेत्र में रहेगी तब तक वे जंगल में न जाएं। मिली जानकारी के अनुसार
आज जंगल में घास काटने गई दो महिलाओं पर दो शावकों की मां बाघिन ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। गनीमत रही कि महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और बाघिन वहां से भाग गई। हमले में महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। बुधवार की सुबह चोरपानी गांव निवासी 52 वर्षीय भारती देवी व 55 वर्षीय आशा देवी जंगल में अपने पालतू पशुओं के लिए घास काटने गई हुई थीं। इसी बीच चोरपानी स्रोत पर बाघिन ने दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया। इससे पूर्व भी बाघिन दो वन कर्मियों को घायल कर चुकी है।
जिम कार्बेट नेशनल पार्क के वार्डन रमाकांत तिवारी का कहना है कि कार्बेट प्रशासन की टीम उसके हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे यहां तक कैमरा ट्रैप लगाने के बाद उसकी हर गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। आसपास के ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे जंगल में न जाएं। महिलाओं को नियमानुसार मदद की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments