HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां लगातार इंसानों को निवाला बना रहा बाघ, दहशत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां लगातार इंसानों को निवाला बना रहा बाघ, दहशत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/रामनगर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में बाघ का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां बाघ द्वारा विगत तीन माह के भीतर 4 लोगों की जान ले ली गई है। वहीं ताजा मामले में बाघ ने साइकिल से कहीं जा रही एक महिला पर भी हमला किया है। जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि बीते दिवस भी बाघ ने घात लगाकर एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे बेस अस्पताल र्ती कराया गया है। बाघ के आतंक के चलते लोग अब सड़क से गुजरने से कतरा रहे हैं। फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केएल आर्य के मुताबिक बाघ के हमले में महिला के सिर और हाथ पर काफी चोटें आई हैं। यह घटना रामकृष्ण आश्रम के पास हुई है। लोगों द्वारा शोर मचाने पर बाघ ने महिला को छोड़ दिया, अन्यथा ​फिर एक हादसा हो जाता। उधर बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।

ज्ञात रहे कि फतेहपुर रेंज के जंगल में बीते सोमवार को बाघ ने पनियाली निवासी जानकी देवी को तथा 13 जनवरी को बजूनिया निवासी किसान नाथूलाल को अपना निवाला बना लिया गया। पिछले 3 महीनों में 04 लोग बाघ द्वारा मारे जा चुके हैं। यहां बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से 50 ट्रैप कैमरे और 10 पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अब तक यह हाथ नहीं आया है। बाघ को tranquilize करने के लिए भी टीमें गश्त कर रहे हैं, लेकिन बाघ टीम का देखते ही कहीं घने वन क्षेत्र में छुप जाता है।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि हल्द्वानी से सटे ग्रामीण इलाकों में बाघ के आतंक से दहशत खत्म नहीं हो पा रही है। शाम ढलते ही लोग अपने—अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। यह पूरा इलाका फतेहपुर रेंज के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर वन रेंज अंतर्गत लामाचौड़, बाजूनिया हल्दू, कठघरिया, फतेहपुर, पनियाली आदि में बाघ की आवाजाही व हमले देखे गये हैं। उन्होंने बाघ को तत्काल आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments