ब्रेकिंग न्यूज : टिक-टॉक गर्ल शिवानी की हत्या, अपने ही ब्यूटीपार्लर के बेड के अंदर से मिला शव

0


विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक टिक टाक गर्ल की हत्या कर दी गई। उसका शव उसी ब्यूटी पार्लर के बेड के अंदर से मिला जिसे वह अपनी बहन के साथ मिलकर चलाती थी। ऐसा बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में महिला की हत्या की गई। मृतक महिला शिवानी के साथ काम करने वाले नीरज ने जब रविवार को ब्यूटी पार्लर खोला तो उसे कुछ बदबू आई। जिसके बाद उसने बेड खोला और उसमें शिवानी की लाश देखकर उसके होश उड़ गए।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शिवानी की हत्या गला दबाकर की गई है और उसकी लाश को पार्लर के बेड में छिपा कर रख दिया था। शिवानी के पिता विनोद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने आरिफ नाम के एक लड़के पर आरोप लगाया है कि वो करीब 3 साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने अपना मकान भी बदल लिया था। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरिफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
शिवानी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी श्वेता और छोटी बेटी शिवानी कुंडली टीडीआई में टच एंड फेयर के नाम से सैलून चलाती हैं। आरिफ नाम का शख्स शिवानी को परेशान करता था। आरोप है कि आरिफ ने शुक्रवार को ही शिवानी की हत्या कर दी थी। वह शुक्रवार से गायब थी। जिसकी तलाश की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS