बागेश्वर : कपकोट में बज्रपात ने ले ली 400 बकरियों की जान

0
कपकोट में बज्रपात ने ले ली 400 बकरियों की जान
कपकोट में झुनी पांखू टॉप में खीम सिंह के आवास के निकट हुए बज्रपात और मारी गई बकरियां।

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में मानसून पहुंचने से पहले ही आपदाओं ने अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया है। जहां दो दिन पूर्व कपकोट के खाईबगड़ सहित आसपास के इलाकों में बारिश से काफी नुकसान हो गया था। इसके बाद दूसरी ओर तहसील कपकोट स्थित झुनी के पांखू टॉप में आकाशीय बिजली गिरने से जंगल गई लगभग 400 बकरियों की मौत हो गयी।


ADVERTISEMENTS

आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखू टॉप में चरवाहों की बकरियों पर बज्रपात हुआ है। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है। विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर शीघ्र मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इधर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें