बागेश्वर। आज शनिवार देर रात एक शराबी की हरकत ने जहां पुलिस को छका दिया, वहीं आम जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक लावारिस बैग बिनौला स्थित पैट्रोल पंप के पास पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंच गयी। देर रात अग्निशमन दल वाहन के सायरन की आवाज़ से आस—पास के इलाके के लोग सकते में आ गये और एक—दूसरे से सोशल मीडिया में घटना के संबंध में पूछताछ करने लगे। इस बीच कोतवाली पुलिस ने जब बैग का मुआयना किया तो पता चला कि इसमें खतरे वाली कोई बात नही है। पुलिस को मालूम चला कि एक शराबी ने अपना बैक वहां फैंक दिया था और पेट्रोल पंप के पास लावारिस बैग देख लोग सकते में आ गये। अलबत्ता वस्तुस्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस व बिनौला के निकट रहने वाली जनता दोनों ने राहत की सांस ली है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


