HomeAccidentहिमाचल ब्रेकिंग : चंबा में कार खाई में समाई तीन युवकों की...

हिमाचल ब्रेकिंग : चंबा में कार खाई में समाई तीन युवकों की मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

चंबा। हिमाचल के चंबा में कल देर रात एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। उनकी कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा समाई। तीनों शवों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों शवों की शिनाख्त करवा ली है।
शवों की पहचान चंबा परेल निवासी मनोज कुमार, तुंगा गांव निवासी अमित कुमार और शठियार गांव निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंबा-जोत मार्ग पर बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। हादसे की वजह क्या रही यह पता नहीं चल सका है। युवक रात को कार में सवार होकर कहां से कहा जा रहे थे यह भ्ज्ञी पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTSAd

इस बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन और पुलिस टीम के अलावा एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एसपी अरूण कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments