HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : बनभूलपुरा में बुध बाजार में लगा स्वास्थ्य शिविर, 302...

हल्द्वानी न्यूज : बनभूलपुरा में बुध बाजार में लगा स्वास्थ्य शिविर, 302 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरीय स्लम स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत बनभूलपुरा बुध बाजार में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर मे 302 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत ने शिविर में उपस्थित लोगों को जनस्वास्थ्य तथा कोविड 19 की रोकथाम के लिए मास्क, सेनिटाइजर तथा सामाजिक दूरी बनाये रखने के टिप्स दिये। शिविर मे 10 से 16 वर्ष के आयु के बच्चों के टिटनेस के टीके लगाये गये। शिविर में लोगों का डाइविटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर, सर्ववाइकल कैंसर तथा हार्ट डिजीजी का परीक्षण किया गया साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों के आंख व कान सम्बन्धित रोगों तथा अंधता से ग्रसित लोगों का भी परीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड : सात फेरे पूरे करते ही दाम्पत्य जीवन के बजाय आइसोलेशन में पहुंच गया दूल्हा

शिविर में कोविड 19 के सैम्पल भी लिये गये साथ ही डेंगू, मलेरिया की सम्भावना के दृष्टिगत बुखार के मरीजों केे सैम्पल भी लिये गये। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा बच्चों की स्क्रिनिंग एवं काउन्सिलिंग भी की गई इसके साथ ही तम्बाकू व गुटका के सेवन से होने वाले रोगोें के बारे में भी शिविर मे लोगों को बताया गया। शिविर में काफी संख्या में लोग आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने पहुंचे। एसीएमओ डा. रश्मि ने बताया कि नेत्र के 110, कान से सम्बन्धित 15, दांत से सम्बन्धित 26, मानसिक रोग से ग्रसित 15 तथा गर्भवती 121 महिलाओं का परीक्षण किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार के 15 सैम्पल भी लिये गये।

क्या आप जानतें है आपके PAN Card पर लिखे नंबर में छिपी होती हैं कई रोचक जानकारियां

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments