HomeCrimeHaldwani : अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Haldwani : अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पुलिस के जवान की पत्नी के जेवरात व नगदी चुराने के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। यह लोग अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 16 मई को उत्तराखंड पुलिस के जवान संजय सिंह राणा की पत्नी नीमा राणा विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रूद्रपुर से हल्द्वानी के लिए मैजिक वाहन में आ रही थी। इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके बैग में रखे जेवरात व नगद धनराशि को चोरी कर लिया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घटना पुलिस के सिपाही के परिजन के साथ घटित होने पर इस संबंध में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण के निर्देश दिये गये।

इस संबंध में चौकी प्रभारी टीपीनगर दीपक बिष्ट व उनकी टीम द्वारा उच्चाधिकारीयों के निर्देश के क्रम में अज्ञात आरोपियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाते हुए पूछताछ तथा पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पतारसी सुरागरसी की गई। गत दिवस घटना में लिप्त 03 युवकां को चोरी किये गये संपूर्ण माल सहित काशीपुर रोड रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में कबूला सच

पूछताछ में बताया कि उनका एक गैंग है जो भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर टैम्पू, मैजिक व बस स्टैण्ड के आस-पास रैकी करते हैं। इस दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं। उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं और मौका देखकर यात्री का बैग, अटैची आदि ब्लैड आदि से काटकर खोलकर उसके अन्दर से किमती सामान चोरी कर लेते हैं। आरोपी इससे पूर्व भी जनपद रामपुर बरेली व रूद्रपुर से टप्पेबाजी के मुकदमों गिरफ्तार किये जा चुके हैं। जिनका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

कोतवाली हल्द्वानी पर आरोपियों के खिलाफ धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार हुए युवकें में सद्दाम पुत्र खुर्शीद निवासी हमीदाबाद थाना- बिलासपुर जिला रामपुर यूपी, एहसान अली पुत्र शेर मोहम्मद निवासी हमीदाबाद थाना- बिलासपुर जिला रामपुर यूपी तथा नवाब अली पुत्र भूरे निवासी हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी शामिल हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी टीपी नगर दीपक बिष्ट, अ.उ.नि. राजेन्द्र मेहरा, हेड कांस्टेबल इशरार नबी सीसीटीवी, कांस्टेबल तारा सिहं व अनिल टम्टा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments