HomeAccidentबागेश्वर जिले में बड़ा हादसा, अल्टो कार दुर्घटना में तीन की मौत,...

बागेश्वर जिले में बड़ा हादसा, अल्टो कार दुर्घटना में तीन की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन मालता के पास बुधवार देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन मालता के पास बुधवार मध्य रात्रि लगभग ढाई बजे अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

⏩ एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल

आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट गम्भीर रूप से घायल है। जिसे पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी हरिगिरि व सीओ शिवराज राणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए राहत व बचाव कार्य किया।

दुर्घटना में 30 वर्षीय विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली, 20 वर्षीय रोहित पुत्र भूपाल सिंह, 21 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र सरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी के माध्यम से परिजनों को दे दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि घटना देर रात्रि की है। दुर्घटना किस कारण से हुई इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा। इधर तीनों युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैबिनेट मंत्री और विधायक घटना स्थल पर पहुंचे

घटना पर क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेन्द्र टंगड़िया, जिला पंचायत सदस्य मदन राम, खड़क दफौटी, रघुवीर दफौटी, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी ने घटना पर दुःख जताते हुए। जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल का हालचाल जाना।

पौड़ी हादसे में मृतकों की संख्या 32 हुई, 18 घायल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments