वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर होटल, ढाबा, पार्क, बस एवं टैक्सी स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निर्देर्शों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा कस्बा सोमेश्वर में चैकिंग के दौरान संजय आर्या पुत्र चंदन राम, सुरेश कुमार पुत्र भुवन राम तथा दिनेश कुमार पुत्र भुवन राम निवासी ग्राम नाकोट, सोमेश्वर को शराब के नशे में उत्पात मचाने पर गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।