HomeBreaking Newsकेदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस को उत्तराखंड...

केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस को उत्तराखंड से आई कॉल

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

यूपी पुलिस को उत्तराखंड से किसी अज्ञात युवक ने फोन कर केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद से मुकदमा दर्ज करने के बाद फोनकर्ता की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में डायल 112 में गत 22 दिसंबर को एक अज्ञात कॉल आई। जिसमें युवक ने केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। जिसके बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर ​दी गई। अब तक हुई पुलिस जांच में पता चला है कि यह कॉल उत्तराखंड के हरिद्वार से आई थी, जिसके बाद से युवक का फोन बंद आ रहा है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जारी हुआ यह आदेश

पुलिस के अनुसार यह कॉल मोबाइल नंबर 9936416481 से सुबह 10 बजकर 35 पर आई थी। फोनकर्ता ने अपना नाम राज ध्रुव सिंह बताया। इधर मामले की जांच इंस्पेक्टर सुशांत को सौंपी गई है, जो कि गोल्फ सिटी थाने में तैनात हैं। पुलिस के अनुसार गत 12 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने अपना जो नाम बताया है वह फर्जी हो सकता है। आरोपी के खिलाफ 153A और आईटी एक्ट 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड दुःखद : अंगीठी की गैस से 11वीं के दो भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments