HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में इस बार 16 और 17 मार्च को महिला होलिकोत्सव की...

अल्मोड़ा में इस बार 16 और 17 मार्च को महिला होलिकोत्सव की धूम

अल्मोड़ा | महिला होलिकोत्सव को लेकर कार्यालय नंदा देवी में हुई महिला कल्याण संस्था की बैठक में तय किया गया कि इस बार महिला होलिकोत्सव 16 और 17 मार्च को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd

महिला होलिकोत्सव में अल्मोड़ा के सभी मोहल्ले की टीम भाग ले सकेंगी, इस बार सांस्कृतिक जुलूस का प्रदर्शन एक अलग रूप में किया जाएगा। वहीं विभिन्न जगहों की संस्कृति को महिलाएं प्रदर्शित करेगी जैसे कि नेपाल की होली, वृंदावन की होली, मथुरा की होली, लठमार होली, रति और कामधेनु द्वारा बसंत उत्सव की होली आदि जुलूस में देखने को मिलेगा। होलिकोत्सव में कुमाऊं से आई टीमों के साथ ही अल्मोड़ा की टीमें भी भाग लेंगी।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल और संचालन सचिव पुष्पा सती ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने प्रस्तुत की। बैठक में आशा कर्नाटक, शांति शाह, आशा पंत, सुनैना मेहरा, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, अनीता रावत, मंजू जोशी, चंद्रा अग्रवाल, मंजू रावत, दीपा जोशी, रेखा चौहान, राधिका जोशी, दीपा, सतीश जोशी, विमला तिवारी, लता भट्ट, ममता खत्री, कंचन पांडे, इंदिरा घनगरिया, हीरा कनवाल, गीता रावत, नीमा देवी, जीवंती देवी, पारु उप्रेती, गीता, सर्वोदय नगर आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments