HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : इस बार सादगी से मनाएं मुहर्रम - कमेटी सदर

लालकुआं न्यूज : इस बार सादगी से मनाएं मुहर्रम – कमेटी सदर

Advertisement

लालकुआँ। मुहर्रम की 10 तारीख को ताजिये और जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते जलसों और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी कड़ी में आज मुहर्रम कमेटी के सदर निसार खान ने अहले वतन से अपील करते हुए कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करे और सादगी के साथ गम-ए-हुसैन को मनाए। उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए बताया कि इंसानियत और इंसाफ को जिंदा रखने के लिए इमाम हुसैन शहीद हुए इमाम हुसैन ने अपने और साथियों को दुश्मनों के आगे झुकने नहीं दिया। दीन के इन मतवालों ने झूठ के आगे सर झुकाने के बजाय अपने सर को कटाना बेहतर समझा और वह लड़ाई आलम-ए-इस्लाम की एक तारीख बन गई ।

ADVERTISEMENTSAd

अवश्य देखिए

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments