उत्तराखंड : चमोली और टिहरी जिले में यह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

0
Rishikesh-Badrinath NH-58

उत्तराखंड समाचार | ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 चमोली जिले के पुरुसाडी के बीच क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पुरुसाडी में करीब 250 मीटर का हिस्सा धंस रहा है। पुलिस ने एहतियातन यातायात रोक दिया है।


ADVERTISEMENTS

जनपद टिहरी गढ़वाल अपडेट

ऋषिकेश – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली, ओणी के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। सभी जगहों पर मशीन कार्यरत है। मार्ग को सुचारू बनानें के लिए कार्य जारी है।

⏭️ NH 94 हिंडोलाखाल बगड़धार के पास मार्ग बंद है।
⏭️ NH 58 देवप्रयाग महादेव चट्टी के पास मार्ग खुल चुका है।
⏭️ टिहरी चंबा मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। चंबा-टिहरी आने व जाने हेतु पुरानी टिहरी मार्ग का प्रयोग करें।

अल्मोड़ा: अभी तक तलाश की हर कोशिश नाकाम, नहीं मिले देवेंद्र जीना- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS