HomeUttarakhandAlmoraविज्ञान युग है, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें शिक्षक : पीएल...

विज्ञान युग है, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें शिक्षक : पीएल टम्टा

राइंका गरुड़ाबाज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

ADVERTISEMENTS

✍️ राइंका गरुड़ाबाज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

👉 विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राउमावि मनिआगर प्रथम, राइंका गरुड़ाबाज द्वितीय

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाज में आयोजित आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी पीएल टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आहवान किया। कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है। विज्ञान के क्षेत्र में नित नये—नये अनुसंधान हो रहे हैं। जिनसे मानव जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिल पाया है।

वैज्ञानिक खोजों ने मानव जीवन को आसान बनाया है। इसलिए बच्चों में विज्ञान के प्रति अधिक से अधिक रूचि विकसित की जानी चाहिए। इस मौके पर श्री अन्न मोटा अनाज विषय पर आयोजित विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राउमावि मनिआगर प्रथम, राइंका गरुड़ाबाज द्वितीय, राइका आरासल्पड़ तृतीय स्थान पर रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य विषय में रवि प्रथम, कमलेश नाथ द्वितीय, रीता भट्ट तृतीय, पर्यावरण के लिए जीवन विषय में दिव्यांशु मनराल प्रथम, दीपिका चौहान द्वितीय, निकिता पाण्डे तृतीय, कृषि विषय में हिमानी काण्डपाल प्रथम, गोकुल पाण्डे द्वितीय, तेजल तृतीय स्थान पर रहे।

संचार एवं परिवहन विषय में शिवानी बिष्ट प्रथम, गुड़िया भट्ट द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विषय में ज्योति प्रथम, प्रीति गैड़ा द्वितीय, श्वेता भारती तृतीय, पर्यावरण के लिए जीवन शैली विषय में बबीता पाण्डेय प्रथम, राजकुमार द्वितीय, प्रदीप कुमार तृतीय, कृषि विषय में देवेन्द्र कुमार प्रथम, विपिन जोशी द्वितीय, उर्मी गोस्वामी तृतीय, संचार एवं परिवहन विषय में रोशन लाल प्रथम, दीक्षा रौतेला द्वितीय, कृष्ण सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।

गरुड़ाबाज में आयोजित कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जीवन लाल साह एवं रेखा जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मोनिका वर्मा, विनीता जोशी, शोभा मिराल, शुभलक्ष्मी पंत, बीना उप्रेती, यामिनी तिवारी, सुरेश आर्या, लक्ष्मण सिंह रावत, मेघा मनराल, माया, पूरन पाण्डे, सत्यवती गगवार, यामिनी आर्या, नितेश काण्डपाल, ज्योर्तिमय घोष, गुलरेज खान, गुरदीप राणा, संतोष कुमार, जीवन लाल, दीपिका ह्यांकी, कमल जोशी, प्रमोद काण्डपाल, हीरा सिंह,डोबाल, ललिता गैड़ा, दिनेश चन्द्र, नवीन कुमार, मनोज पंत आदि उपस्थित रहे।

दौड़, कबड्डी, खो—खो प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया गजब उत्साह

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments