HomeUttarakhandAlmoraDWARAHAT NEWS: ऐपण कला को देश—विदेश तक दिलाई जाएगी पहचान, ऐपण व...

DWARAHAT NEWS: ऐपण कला को देश—विदेश तक दिलाई जाएगी पहचान, ऐपण व हस्तशिल्प कलाओं के उत्थान के लिए पांच करोड़ के बजट का प्रावधान होगा—त्रिवेंद्र, द्वाराहाट में मुख्यमंत्री का जबर्दस्त स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, द्वाराहाट/अल्मोड़ा

इस साल ऐपण एवं हस्तशिल्प कलाओं के उत्थान के लिए 5 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान किया जाएगा और ऐपण कला को देश—विदेश तक पहचान दिलाई जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज द्वाराहाट में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इससे पहले द्वाराहाट में उनका पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया।
जनपद के दो दिवसीय दौरे के तहत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रानीखेत से कार द्वारा द्वाराहाट पहुंचे। जहां उन्होंने त्रिमूर्ति चौराहे पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शीतलापुष्कर मैदान द्वाराहाट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टीजनों ने उनका ढोल—नगाड़ो व फूलमालाओं से जबर्दस्त स्वागत किया। वहीं विशाल जनसभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिये सरकार किसी भी स्तर से कोई कमी आड़े नहीं आने देगी। प्रदेश सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र को बेहतरी लाने की दिशा में काफी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन इस वर्ष एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद पौधारोपण होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की ऐपण कला अब घर तक सिमट कर नहीं रहेगी, बल्कि इस कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने के प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्टर आफ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है। इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 5 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा, ताकि ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को पैतृक सम्पत्ति में सह खातेदारी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि गत 3 साल 10 माह में राज्य में 11 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2200 से अधिक डाक्टरों की तैनाती करने के साथ ही 765 डाक्टरों व 2500 नर्साें की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयास हो रहे हैं। जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। वहीं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चौखुटिया में हवाई पट्टी बनेगी, दूसरी ओर तड़ागताल झील पर्यटको के आर्कषण का केन्द्र बनेगी।

इस मौके पर विधायक द्वाराहाट महेश नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुई घोषणाओं में से 90 फीसदी घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं और बांकी कार्य भी जल्द पूरे करा लिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। इस दौरान कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजुयमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार कैलाश पंत, अध्यक्ष राष्टीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के मोहन सिंह मेहरा, नगर पंचायत अध्य़क्ष द्वाराहाट मुकुल सती, सदस्य राज्य पलायान आयोग अनिल शाही, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र काण्डपाल, महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, राजेन्द्र जयसवाल, कैलाश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, डीएम नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी आरके पाण्डे, सीमा विश्वकर्मा, राहुल शाह, पवन पाण्डे, युगल किशोर आर्य, उमेश भट्ट, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन कैड़ा समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ जनसमुदाय उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र मठपाल व विनोद भट्ट आदि ने संयुक्त रूप से किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments