सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से सोमेश्वर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी है। इसी के साथ इस खुशी में और इजाफा तब हो गया, जब धामी सरकार में सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर तथा आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के विकास में चार चांद लगेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, नरेंद्र मोहन नयाल, महामंत्री चन्दन बिष्ट, उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, प्रमोद कुमार, केवलानंद जोशी, राधे जोशी, कैलाश बोरा, कैलाश जोशी, बाहादुर भण्डारी, भूपाल मेहरा, दीपक आर्य, पवन जोशी, पवन जोशी, सुरेश बोरा, दीवान बोरा, पंकज जोशी, दीपांशु खाती, विक्की बिष्ट आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
Someshwar News: धामी सरकार में रेखा आर्या को कैबिनेट मंत्री बनाने से क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर झूमे कार्यकर्ता
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

