HomeUttarakhandAlmoraशर्मनाक, अल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में दो रोज से पेयजल का हाहाकार, महकमा...

शर्मनाक, अल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में दो रोज से पेयजल का हाहाकार, महकमा बेख़बर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नृसिंहबाड़ी के वाशिंदे दो रोज से पेयजल को तरस रहे हैं, वहीं तीसरे रोज भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। लगभग नृसिंहबाड़ी व आस—पास की 20 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की देर रात पातालदेवी पेयजल टैंक से नृसिंह बाड़ी को जाने वाली पेयजल लाइन में पानी की सप्लाई की गई तो रानीधारा के पास लाइन फट गई। जिससे मुख्यालय के नृसिंहबाड़ी, पुलिस लाइन, आफीसर्स कालोनी, खगमरा, सरसों गांव, धारानौला, भ्यारखोला आदि क्षेत्रों को पानी की सप्लाई नही हो पाई, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को पेयजल आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था, लेकिन विभाग गुरुवार को भी इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाया। जिस कारण गुरुवार को इन क्षेत्रों के लोगों को पूरा दिन पेयजल की व्यवस्था करने की जुगत में बीत गया। नगर के लोगों का कहना है कि एक तरफ नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊपर से विभाग उन्हें पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। ऐसे में उनकी दिक्कत और बढ़ गई है। विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

इधर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जमीन के नीचे दबी लाइनों के ऊपर निर्माण कार्य होने के कारण लाइनों को दुरुस्त करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने लोगों से लाइनों की मरम्मत कार्य में सहयोग देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments