HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: फिर धधके जिले के जंगल, धुंध से वातावरण दूषित

Bageshwar News: फिर धधके जिले के जंगल, धुंध से वातावरण दूषित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
इस बीच जिले के जंगलों में एक बार फिर आग की घटनाएं बढ़ने लगीं हैं। सोमवार की रात से गोलना के जंगल लगातार जल रहे हैं। जिससे वन संपदा को खासा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। सूचना के बाद विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया है। आग के करण वातावरण में भी धुंध बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTSAd

दो दिन पहले मनकोट और कठपुड़िया के जंगल धधक रहे थे। वन विभाग और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इन जंगलों की आग ढंग से बुझी भी नहीं थी तो गोलना के जंगल जलने लगे। सोमवार की रात से जंगल धूधूकर जल रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रात में ही वन विभाग को दे दी। लगातार जल रहे जंगलों से जहां वन संपदा को नुकसान हो रहा है वहीं जलस्रेातों पर भी संकट के बादल गहराने लगे हैं। लोगों ने वन विभाग से लगातार जल रहे जंगलों की आग पर काबू पाने की मांग की है। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि विभाग जंगल की आग को लगातार बुझा रहा है। अराजक तत्वों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई हो रही है। अब तक सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वन राष्ट्र की धरोहर है। जो हमारे जीवन का आधार है। इन्हें आग से बचाना हम सबका दायित्व भी है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments