HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : नाबालिग को भगा ले गया अल्मोड़ा का युवक, परिजन...

बिग ब्रेकिंग : नाबालिग को भगा ले गया अल्मोड़ा का युवक, परिजन पहुंचे तहसील

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां पटवारी क्षेत्र पाखुड़ा में एक नाबालिग लड़की को अल्मोड़ा नगर का एक युवक बहला—फुसला कर भगा ले गया। नाबालिग लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ा दिया है, लेकिन राजस्व क्षेत्र का मामला होने के कारण अग्रिम कार्रवाई राजस्व पुलिस करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व यहां पाखुड़ा पटवारी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से करीब साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोज—बीन की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद युवती के परिजनों की ओर से पटवारी चौकी में मौखिक सूचना दी गई। जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि अल्मोड़ा के एक मोहल्ले का युवक नाबालिग को बहला—फुसला भगा ले गया। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आज शनिवार को युवक—युवती दोनों के परिजन अल्मोड़ा पहुंचे थे। महिला थाने तक भी यह मामला पहुंचा, लेकिन राजस्व क्षेत्र का मामला होने के कारण मामले पर ​समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इधर थाना प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि इस मामले की कोई सूचना अल्मोड़ा कोतवाली में नहीं आयी है।

इस मामले में पटवारी पाखुड़ा आरएस बजेली ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर नाबालिग को एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले को लेकर आज युवक और नाबालिग के परिजन तहसील आये थे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर नाबलिग लड़की के परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है, केवल मौखिक बात हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments