HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक और विवाह भी...

Bageshwar Breaking: नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक और विवाह भी रचा लिया, अब गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां एक युवक नाबालिग लड़की को भगा ले गया और इसके बाद उस नाबालिग से विवाह भी रचा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को उसके घर से बरामद किया।

मामले के मुताबिक गत 23 जून, 2022 को एक व्यक्ति ने 17 वर्ष की पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि वह घर से कहीं चली गई है। स्वजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने धारा 365 में मामला पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लिया। सीओ शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। टीम ने नाबालिग को आरोपी 28 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार पुत्र फकीर राम, निवासी देवल बिछराल, रावतसेरा के घर से बरामद किया और आरोपी युवक को गोमती पुल के समीप से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक ने नाबालिग से विवाह कर लिया है। अभियोग में धारा 376(2)(ए) और पोक्सो अधिनियम में बढ़ोत्तरी की। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इधर, पुलिस नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उक्त पुलिस टीम में उप निरीक्षक निधि शर्मा, कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments