HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: स्याहीदेवी मंदिर में कई​ दिन बही श्रद्धा की बयार

Almora News: स्याहीदेवी मंदिर में कई​ दिन बही श्रद्धा की बयार

—पूर्णाहुति व भंडारे के साथ अनुष्ठान संपन्न
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में कई दिनों से अल्मोड़ा के निकटवर्ती स्याहीदेवी मंदिर में श्रद्धा की बयार बही। यहां नवरात्र में श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कथा श्रवण को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। यज्ञ का पारायण पूर्णाहुति व भव्य भंडारे के साथ हुआ।

कथा ज्ञान यज्ञ दिवस को पूर्णाहुति के साथ सभी के कल्याण की कामना की गई। पहली नवरात्र से ही भक्तजन पूरी श्रद्धा से इस धार्मिक अनुष्ठान में तन—मन से जुटे रहे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भजन—कीर्तनों की धूम मचाई। जिससे माहौल देवीमय बना रहा। बड़ी संख्या में भक्त समुदाय ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्याही देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश रौतेला, उपाध्यक्ष पान सिंह बिष्ट, सचिव कैलाश नाथ, उपसचिव पंकज गोस्वामी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट समेत कृपाल सिंह बिष्ट, गौरव गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, राजेन्द्र बोनाल, संजय ग्वाल, जगदीश नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पंकज पाठक, हेम पाठक, हरीश जोशी, कमल बिष्ट, दीपक परिहार, राजू फिरमाल, चंदन फिरमाल समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने खासा योगदान दिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस आयोजन का सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों व भक्तजनों का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments