HomeUttarakhandDehradunबर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार, उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते मौसम...

बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार, उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते मौसम ड्राई रहेगा

Uttarakhand News | उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक मानसून शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह और शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन दिन के वक्त तापमान सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि नवंबर माह में बारिश न होने की वजह से तापमान शुष्क बना हुआ है। अगले एक हफ्ते से 10 दिन तक बारिश की संभावना कम नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल नवंबर माह में सामान्य तापमान ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

बारिश न होने से मौसम बना शुष्क

निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ से लेकर मैदान तक आगामी एक सप्ताह के दौरान बारिश का फिलहाल कोई अंदेशा नहीं है। यानी आगामी कुछ दिनों तक पूरे प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है की बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट होती है और तापमान माइंस होने के बाद बर्फबारी शुरू होती है। लेकिन नवंबर माह में सिर्फ एक बार ही हल्की बर्फबारी हुई है। इस वजह से दिन के वक्त तापमान में कम गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह और शाम पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी ठंड महसूस हो रही है। लेकिन बर्फबारी के लिए फिलहाल बारिश का इंतजार करना होगा।

सीएम ने जारी किए एक करोड़ 35 लाख

उधर राज्य सरकार ने शीत लहर की संभावना देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इसमें 12 जिलों को 10-10 लाख और पौड़ी गढ़वाल को ₹15.00 लाख दिए गए हैं, स्वीकृत धनराशि से सभी जिलों में करके की ठंड और शीत लहर से बचने के लिए व्यवस्था की जाएगी गरीबों कंबल बांटने के साथ-साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था होगी।

कुमाऊं के चार रेलवे स्टेशन से 2 दिसंबर से 27 मार्च तक आठ ट्रेनें होंगी निरस्त

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments