HomeUttarakhandAlmoraमजदूरों और मिस्त्रियों की मजदूरी तय हो — पूरन रौतेला

मजदूरों और मिस्त्रियों की मजदूरी तय हो — पूरन रौतेला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने नगर क्षेत्र में मिस्त्रियों, लेबरों, नेपाली व बिहारी मजदूरों की मनमाफिक मजदूरी पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस मनमानी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मजदूरी निर्धारित करने की मांग की है।
यहां जारी बयान में श्री रौतेला ने कहा कि उक्त संबंध में 15 दिन पूर्व कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया था, मगर अभी तक जिला प्रशासन ने मजदूरी निर्धारित नहीं की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगरपालिका द्वारा एक नियत मजदूरी तय नहीं होने से मजदूर अपनी मनमर्जी से आम जनता से मनमाफिक मजदूरी ले रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। श्री रौतैला ने कहा कि जिला प्रशासन और नगरपालिका को दैनिक मिस्त्रियों, लेबरों, रेत-ईंट ढोने वाले मजदूरों, सामान पहुंचाने वाले मजदूरों की मजदूरी तय कर लिस्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि तय मजदूरी से अधिक पैसे लेने वाले मजदूरों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments