HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : रंग लाए डीएम भदौरिया के प्रयास, मंगलदीप के लिए...

Almora Breaking : रंग लाए डीएम भदौरिया के प्रयास, मंगलदीप के लिए राज्य सरकार देगी नि:शुल्क भूमि, कई सालों दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय संचालित कर रहीं मनोरमा जोशी को बड़ी राहत

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTS
Advertisement

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अथक प्रयासो से अल्मोड़ा में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंगलदीप विद्या मंदिर विद्यालय हेतु राज्य सरकार ने निःशुल्क भूमि देने पर अपनी मंजूरी दे दी है। देहरादून में शनिवार को हुई कैबिनेट में मंगलदीप विद्या मंदिर के लिए खत्याड़ी में 0.04 हेक्टेयर निःशुल्क भूमि की मंजूरी दे दी गई। गौरतलब है कि अल्मोड़ा में सुश्री मनोरमा जोशी द्वारा विगत कई वर्षों से दिव्यांग बच्चों हेतु स्वयं के संसाधनों से विद्यालय संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में जिस स्थान पर विद्यालय संचालित हो रहा है वहां पर रोड की सुविधा ना होने के कारण बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। इसका का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कई समय शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता और पत्राचार करते हुए मंगलदीप विद्या मंदिर हेतु निःशुल्क भूमि देने का आग्रह किया था।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments