HomeUttarakhandAlmoraचंपावत में दुष्कर्म की घटना से उपजे आक्रोश की चिंगारी अल्मोड़ा में...

चंपावत में दुष्कर्म की घटना से उपजे आक्रोश की चिंगारी अल्मोड़ा में सुलगी

►► कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
►► प्रदेश सरकार के पुतले फूंके, अन्य संगठनों ने भी की भर्त्सना

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: चंपावत में दुष्कर्म की घटना से उपजे आक्रोश की आग की चिंगारी अल्मोड़ा में भी सुलगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा समेत सोमेश्वर व लमगड़ा आदि जगहों घटना को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था को धत्ता बताया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा कई संगठनों ने घटना की कड़ी भर्त्सना की है।

अल्मोड़ा, सोमेश्वर व लमगड़ा क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने सड़क पर उतर कर चंपावत में दुष्कर्म की घटना को लेकर कड़ा गुस्सा उगला और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसे घेरा। अल्मोड़ा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सोमेश्वर में ब्लाक अध्यक्ष राजू भट्ट व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चंपावत में एक मासूम छात्रा के साथ जघन्य घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ तथा ‘नारी वंदन’ जैसे कार्यक्रमों प्रचारित कर रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बेटियों के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

पुतला दहन कार्यक्रम में अल्मोड़ा में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दीप डांगी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, दीपा साह, राधा बिष्ट आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे जबकि सोमेश्वर में पुतला दहन में न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद, राहुल आर्या, अमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी, प्रकाश खाती, हीरा सिंह मेहरा, महामंत्री रंजीत नयाल, सुरेश बोरा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कानून व्यवस्था ध्वस्त: उपपा

अल्मोड़ा: चंपावत में 16 वर्षीय छात्रा के साथ 3 लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। पार्टी ने घटना को मुख्यमंत्री के गृह जनपद में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का सबूत बताया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है और दर्शाती है कि पूरे प्रदेश का माहौल विषाक्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्ता से संरक्षित लोग आए दिन महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जंगलराज अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपपा ने मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर सभी दोषियों को कठोरतम दंड देने, पीड़िता और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की पुरजोर मांग की है।
तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो: उलोवा

अल्मोड़ा। चंपावत के सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर उत्तराखंड लोक वाहिनी (उलोवा) ने कड़ा गुस्सा व्यक्त किया है। इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उलोवा नेताओं एडवोकेट जगत रौतेला, पूरन चन्द्र तिवारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजय मित्र बिष्ट एवं जंगबहादुर थापा ने कहा है कि ‘नारी वंदन’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कठोर से कठोर दंड देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments