HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशा मुक्ति केंद्र के संचालन को न्यास से मिलेगी 10 लाख...

अल्मोड़ा: नशा मुक्ति केंद्र के संचालन को न्यास से मिलेगी 10 लाख की सहायता

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 प्रबंध समिति एवं शासी परिषद में बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
👉 न्यास की आर्थिक मदद से ​विभिन्न क्षेत्रों में लग रहे 62 सीसीटीवी कैमरे

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नशा मुक्ति केंद्र के संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से 10 लाख रूपये की निधि दी जाएगी। यह निर्णय बुधवार को न्यास के प्रबंध समिति व शासी परिषद की बैठक में लिया गया है। न्यास की निधि से जिले के विभिन्न कस्बों में 62 सीसीटीवी लगाने की कार्यवाही गतिमान है।

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के प्रबन्ध समिति एवं शासी परिषद की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र के संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग को 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस धनराशि से सहायक उपकरण एवं साज-सज्जा सामग्री की खरीद की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में नशा मुक्ति केंद्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जो नशे की लत से मुक्ति दिलाएगा और इससे अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में खनन न्यास निधि से शिक्षा विभाग के माध्यम से अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि नियुक्त शिक्षकों के योगदान और विद्यालयों में आए सुधारों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करें।

उन्होंने बताया कि खनन न्यास की निधि से जनपद अंतर्गत रानीखेत, द्वाराहाट, दन्या व लमगड़ा कस्बों में 62 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। डीएम ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि अन्य स्थलों का चिह्नीकरण कर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह गुंज्याल, जिला खान अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments