HomeCrimeकिच्छा न्यूज़ : काम से लौट रहे ग्रामीण से बदमाशों ने किया...

किच्छा न्यूज़ : काम से लौट रहे ग्रामीण से बदमाशों ने किया लूटपाट का प्रयास

ADVERTISEMENTSAd

किच्छा। नगर से काम करने के बाद मोटर साइकिल से घर लौट रहे ग्रामीण को हथियार बंद बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए लूटपाट करने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंचे दो अन्य लोगों ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी हथियार की नोक पर मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ितों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए घटना की जांच तथा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस को दी तहरीर में ग्राम आचार्य कॉलोनी, नजीबाबाद निवासी विश्वजीत मंडल ने कहा कि गत दिवस रात के करीब 9 बजे वह अपनी मोटर साइकिल से किच्छा से घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में नमक फैक्ट्री के निकट हथियार बंद चार लोगों ने उसकी बाइक को रोक लिया और छीना झपटी करते हुए लूटपाट का प्रयास किया। पीड़ित ने कहा कि जब उसने मारपीट का विरोध किया तो एक आरोपी ने दूसरे आरोपी को गोली मारने के लिए कहा, जिससे पीड़ित के होश उड़ गए।

पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाने पर अन्य मोटर साइकिल से पहुंचे किच्छा निवासी रियासत अहमद तथा लाखन सिंह ने जब पीड़ित का बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उन लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर घटना की जांच व कार्रवाई शुरु कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments